📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, , ,

कैलाश चंद्र सुथार बने कोटड़ी पंचायत समिति के उप प्रधान, कांग्रेस प्रत्याशी को 5 मतों से हराया

WhatsAppFacebookXTelegram

भाजपा के पक्ष में 16 और कांग्रेस के पक्ष में 11 मत पड़े, कोटड़ी पंचायत समिति में भाजपा ने उप प्रधान पद पर कब्जा जमाया

कोटड़ी | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

कोटड़ी पंचायत समिति में उप प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के कैलाश चंद्र सुथार निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी केसर कंवर रेडवास को 5 मतों से हराकर जीत दर्ज की। मतदान में भाजपा के पक्ष में 16 मत पड़े, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मत मिले।

उप प्रधान पद के लिए भाजपा की ओर से कैलाश चंद्र सुथार तथा कांग्रेस की ओर से केसर कंवर रेडवास मैदान में थे। मतगणना के बाद कैलाश चंद्र सुथार को विजयी घोषित किया गया।

कैलाश चंद्र सुथार वार्ड नंबर 19 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुए थे। उन्होंने सदस्य चुनाव में 68 मतों से जीत दर्ज की थी। वे बीए, एलएलबी शिक्षित हैं तथा पूर्व में पंचायत समिति उप प्रधान रह चुके हैं। वर्ष 2010 में पंचायत समिति सदस्य एवं नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा चुके सुथार वर्ष 2015 से 2020 तक कांकरोलिया घाटी के सरपंच भी रहे हैं। इसके अलावा वे सहकारी समिति कांकरोलिया घाटी के निदेशक रह चुके हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी केसर कंवर रेडवास वार्ड नंबर 12 से पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित हुई थीं। उन्होंने सदस्य चुनाव में 157 मतों से जीत दर्ज की थी। उनके पति धीरज सिंह रेडवास भी वर्ष 2015 से 2020 तक सरपंच रह चुके हैं।

उप प्रधान चुनाव में भाजपा की जीत के बाद कोटड़ी पंचायत समिति में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई।

परिणाम:

  • भाजपा प्रत्याशी कैलाश चंद्र सुथार — 16 मत
  • कांग्रेस प्रत्याशी केसर कंवर रेडवास — 11 मत
  • जीत का अंतर — 5 मत

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: