📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

ब्रेकिंग

,

पंचायत चुनाव से पहले भीलवाड़ा में बदलने लगे सियासी रंग

WhatsAppFacebookXTelegram

कहीं दल बदला, कहीं पाला बदलने की चर्चा… पंचायत चुनाव से पहले नेताओं के बदलते ठिकानों पर नजर!

भीलवाड़ा जिले में पंचायतीराज चुनाव की सरगर्मियां तेज होने के साथ ही गांवों की सियासत में भी हलचल बढ़ गई है। आरक्षण की स्थिति स्पष्ट होने के बाद संभावित दावेदार और राजनीतिक कार्यकर्ता अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं।

इसी बीच कुछ नेताओं और स्थानीय राजनीतिक चेहरों के एक दल से दूसरे दल में जाने की चर्चाएं भी सामने आ रही हैं। टिकट की संभावनाएं, स्थानीय समीकरण और राजनीतिक भविष्य को देखते हुए नेताओं के पाला बदलने से चुनावी माहौल और दिलचस्प हो गया है।

अब सवाल यह है कि नेता बदलेंगे दल या दल बदलेगा नेताओं का गणित?

पंचायतीराज चुनाव में टिकट वितरण के बाद तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है। फिलहाल गांव-गांव में बैठकों, संपर्क और राजनीतिक जोड़-तोड़ का दौर जारी है।

भीलवाड़ा लाइव अपडेट — आपके गांव की सियासत पर हमारी नजर।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: