📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

ब्रेकिंग

मकान में घुसकर लाखों के सोने के आभूषण और मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

WhatsAppFacebookXTelegram

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस को मिला सुराग, आरोपी के खिलाफ पहले से करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

भीलवाड़ा शहर में मकान में घुसकर सोने के आभूषण और मोबाइल चोरी करने के मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार युवक के खिलाफ पहले से चोरी, नकबजनी और मारपीट सहित करीब 20 आपराधिक प्रकरण दर्ज बताए गए हैं।

थानाधिकारी पुष्पा कासोटिया ने बताया कि 30 सितंबर 2026 को गीता देवी तेली ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 30 सितंबर की रात करीब डेढ़ बजे अज्ञात बदमाश उनके मकान में घुस गए। घर से वीवो कंपनी के दो मोबाइल, सोने की चार चेन और दो अंगूठियां चोरी कर ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर राणा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य के निर्देशन और थानाधिकारी पुष्पा कासोटिया के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। तकनीकी जानकारी और अन्य साक्ष्यों को जोड़ते हुए संदिग्ध की तलाश की गई। पुलिस ने आखिरकार इस वारदात के आरोपी ईशु उर्फ ईश्वरलाल मल्होत्रा (24) पुत्र गोपाललाल, निवासी छोटी पुलिया, पालड़ी रोड को गिरफ्तार कर लिया।

पहले से दर्ज हैं करीब 20 मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वर्ष 2017 से 2024 के बीच उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, मारपीट और आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में करीब 20 पुराने प्रकरण दर्ज हैं।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी पुष्पा कासोटिया, एएसआई ऐजाजुद्दीन, एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल ब्रजमोहन, भूपेंद्र सिंह और आशीष कुमार शामिल रहे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: