📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

ब्रेकिंग

, ,

14 ग्राम एमडी पाउडर के साथ तस्कर गिरफ्तार, स्कूटी जब्त; युवाओं को नशे की सप्लाई करने का आरोप

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुभाषनगर थाना पुलिस ने डीएसटी टीम के सहयोग से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 14 ग्राम अवैध एमडी पाउडर बरामद किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही स्कूटी को भी जब्त किया गया है।

सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश कुमार विश्नोई के अनुसार, 9 नवंबर को पुलिस टीम इलाके में गश्त और आकस्मिक चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान कुवाड़ा खान, कोटा रोड के पास मुखबिर से मिली सूचना पर डीएसटी टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 14 ग्राम एमडी पाउडर मिला।

पुलिस ने मादक पदार्थ और स्कूटी जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान भवानीनगर स्थित अपनाघर योजना छात्रावास के सामने रहने वाले 25 वर्षीय सोहेब शेख पुत्र मोहम्मद इस्माइल शेख के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

युवाओं को निशाना बनाकर करता था सप्लाई

पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बिना किसी वैध लाइसेंस या परमिट के एमडी पाउडर की सप्लाई में लिप्त था। पुलिस के अनुसार, वह नवयुवकों और अन्य लोगों को नशे का आदी बनाने के उद्देश्य से प्रतिबंधित मादक पदार्थ बेचता था। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: