📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

जोधपुर में कार और ट्रैवल टेम्पो की भीषण भिड़ंत, 3 लोगों की मौत; 15 घायल, 4 बच्चे भी शामिल

WhatsAppFacebookXTelegram

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार और ट्रैवल टेम्पो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग गुजरात के एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। ये लोग रामदेवरा दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी गाड़ी की ट्रैवल टेम्पो से भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कई लोग घायल हो गए।

चार एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचे घायल

मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक विकास राजपुरोहित के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। अब तक चार एम्बुलेंस के जरिए करीब 14 से 15 लोगों को अस्पताल लाया गया है। घायलों में तीन महिलाएं और चार बच्चे भी शामिल हैं।

फिलहाल अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है। हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: