📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, , ,

हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने की फायरिंग, माथे को छूकर निकली गोली; आरोपी गिरफ्तार

WhatsAppFacebookXTelegram

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के एक वरिष्ठ अधिकारी पर उनके ही चालक द्वारा गोली चलाने का मामला सामने आया है। घटना कनखल स्थित IB कार्यालय की बताई जा रही है। फायरिंग में अधिकारी घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

बताया जा रहा है कि चालक और अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस विवाद के पहलू की जांच कर रही है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विनोद नेगी अस्थायी चालक के रूप में कार्यरत था। प्रारंभिक जांच में उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल देशी तमंचा बरामद कर लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में हत्या के प्रयास से संबंधित कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल मच गई। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

भीलवाड़ा लाइव अपडेट | हर खबर, सबसे पहले

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: