📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

रतनपुरा में अवैध क्लिनिक पर छापा, झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

WhatsAppFacebookXTelegram

बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के एलोपैथी से कर रहा था इलाज, चिकित्सा विभाग ने दवाइयां, इंजेक्शन और सीरिंज जब्त कीं

भीलवाड़ा। बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के मरीजों का उपचार करने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर को आसींद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रतनपुरा गांव में एक मकान की दुकान में अवैध रूप से क्लिनिक संचालित कर एलोपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहा था। चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई कर दवाइयां, इंजेक्शन और सीरिंज सहित चिकित्सा सामग्री जब्त की।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिले में नीम-हकीमों और अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय करने वालों के खिलाफ 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को पीएचसी मोड़ का निम्बाहेड़ा के चिकित्साधिकारी डॉ. हितेश प्रजापति के नेतृत्व में चिकित्सा विभाग की टीम ने रतनपुरा गांव में संचालित क्लिनिक पर दबिश दी।

बिना योग्यता के कर रहा था मरीजों का उपचार

जांच के दौरान क्लिनिक संचालक के पास आधुनिक चिकित्सा पद्धति (एलोपैथी) से मरीजों का उपचार करने के लिए आवश्यक वैध पंजीकरण और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता नहीं होना सामने आया। टीम ने मौके से बड़ी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन, सीरिंज और अन्य चिकित्सा सामग्री जब्त की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

चिकित्सा विभाग की ओर से क्लिनिक संचालक गोपाल विदया पुत्र सागर विदया, निवासी डिगरा, जिला नदिया, पश्चिम बंगाल के खिलाफ आसींद थाने में मामला दर्ज करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध क्लिनिक संचालकों में हड़कंप

प्रशासन और चिकित्सा विभाग की संयुक्त कार्रवाई से क्षेत्र में बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के क्लिनिक संचालित करने वालों में हड़कंप मच गया है। अभियान के तहत जिले में ऐसे अवैध चिकित्सा केंद्रों की जांच कर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: