📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

भीलवाड़ा में अजमेर रोड पर निसान कार शोरूम के बेसमेंट में लगी आग, तीन दमकलों ने पाया काबू

WhatsAppFacebookXTelegram

बेसमेंट में रखे वेस्टेज में आग लगने से मची अफरा-तफरी, आग फैलने से पहले बुझाई

भीलवाड़ा । अजमेर रोड पर गायत्री आश्रम के नजदीक ट्यूलिप होटल के पास स्थित निसान कार शोरूम के बेसमेंट में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शोरूम के बेसमेंट में रखे वेस्टेज में अचानक आग लग गई। बेसमेंट से धुआं और आग उठती देख आसपास के लोगों में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

दमकलकर्मियों ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से उसे अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने में मदद मिली।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। आग बुझने के बाद मौके पर राहत मिली।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: