📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

भीलवाड़ा में दो बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा में दो बच्चे लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

4 अक्टूबर सुबह घर से निकले थे दोनों, अब तक नहीं मिला सुराग

भीलवाड़ा। शहर के माणिक्यनगर के कल्कीपुरा मोहल्ला एवं मालियों के बड़ा मंदिर क्षेत्र से दो बच्चों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वापस घर नहीं लौटे।

दोनों की लगातार तलाश जारी

लापता बच्चों की पहचान दिव्यांशु सोनी (डुग्गू) और रजत जाट (भुंगड़ा) के रूप में हुई है। परिजन और परिचित लगातार दोनों बच्चों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही बच्चों के घर से निकलने के बाद उनकी गतिविधियों और संभावित दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चों के अचानक लापता होने से परिजन बेहद चिंतित हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे दोनों बच्चों के सुरक्षित वापस लौटने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

बच्चों के बारे में जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें

यदि किसी व्यक्ति को दिव्यांशु सोनी (डुग्गू) या रजत जाट (भुंगड़ा) कहीं दिखाई दें अथवा उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों से इन नंबरों पर संपर्क करें:

📞 9929814905 — शारदा बाई
📞 8233185622 — हेमंत जी सोनी (हेली)
📞 9799806770
📞 7426977207 — राहुल जाट

अपील: बच्चों की जानकारी मिलने पर बिना देरी किए परिजनों को सूचित करें।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: