
भीलवाड़ा/हमीरगढ़:
हमीरगढ़ कस्बे के आचार्य मोहल्ले से एक 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आचार्य मोहल्ला निवासी लल्लन जी प्रजापत की 15 वर्षीय पुत्री पल्लवी प्रजापत 6 अक्टूबर को शाम करीब 4:00 बजे घर से निकली थी।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, पल्लवी ने पीले रंग की कुर्ती पहनी हुई है। वह घर से निकलकर पहले टेलर की दुकान पर कपड़े फिट करवाने गई थी। इसके बाद वह भीलवाड़ा के गंगापुर चौराहे तक पहुँची। प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चौराहे के आसपास वह स्थानीय लोगों से प्रतापनगर जाने वाली बस के बारे में पूछताछ कर रही थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
घटना के बाद से ही परिजन गहरे सदमे में हैं और लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस प्रशासन व परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि उसकी सही लोकेशन का पता लगाया जा सके।
पहचान व विवरण:
नाम: पल्लवी प्रजापत
पिता का नाम: लल्लन जी प्रजापत
उम्र: 15 वर्ष
पहनावा: पीले रंग की कुर्ती
अंतिम लोकेशन: गंगापुर चौराहा, भीलवाड़ा (प्रतापनगर बस की पूछताछ करते हुए)
निवासी: आचार्य मोहल्ला, हमीरगढ़
आमजन से अपील:
यदि किसी भी व्यक्ति को इस बच्ची के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या यह कहीं दिखाई दे, तो तुरंत परिजनों अथवा संबंधित संपर्क नंबर पर सूचित करने का कष्ट करें:
📞 संपर्क नंबर: 9509350955 या नजदीकी पुलिस थाना।


