📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

खेत की मेड़ पर मिला नवजात बालक का शव, मेघरास गांव में सनसनी

WhatsAppFacebookXTelegram

बनेड़ा थाना क्षेत्र की घटना, किसान ने पुलिस को दी सूचना; पोस्टमार्टम के बाद शव दफनाया, अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

भीलवाड़ा जिले के बनेड़ा थाना क्षेत्र के मेघरास गांव में बुधवार को खेत की मेड़ के पास नवजात बालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत की जुताई करने पहुंचे किसान की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

खेत की जुताई करने पहुंचे किसान को दिखा शव

बनेड़ा थाने के दीवान प्रमोद कुमार के अनुसार, बद्रीलाल गाडरी बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें खेत की मेड़ के पास नवजात बालक का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बनेड़ा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।

पोस्टमार्टम के बाद दफनाया शव

पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद नवजात के शव को दफना दिया गया। प्रारंभिक जानकारी में घटना मंगलवार देर रात की होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे खेत में किसने छोड़ा, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नवजात की पहचान, मौत के कारण और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: