📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

,

पति का इंतजार कर रही महिला को अल्टो कार ने मारी टक्कर, अस्पताल में तोड़ा दम

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

बनेड़ा थाना क्षेत्र के पायरा-बरण मार्ग पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने गांव जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर पति का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी।

मृतका की पहचान सुल्तानगढ़ निवासी रामूदेवी (39) पत्नी गोपाल गाडरी के रूप में हुई है।

बनेड़ा थाने के दीवान सुभाष के अनुसार, रामूदेवी को पायरा गांव से अपने गांव सुल्तानगढ़ जाना था। उसका पति गोपाल बाइक लेकर उसे लेने आने वाला था। इसी इंतजार में वह सड़क किनारे खड़ी थी। तभी वहां से गुजर रही अल्टो कार ने उसे टक्कर मार दी।

हादसे में रामूदेवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल बनेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: