
कोटड़ी | भीलवाड़ा लाइव अपडेट
कोटड़ी थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव से 15 वर्षीय बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। बालक के घर पर अकेले रहने के दौरान लापता होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, भगवानपुरा निवासी मांगीलाल खटीक ने रिपोर्ट दी कि 11 नवंबर 2026 को सुबह वह और उनकी पत्नी काम पर गए थे। इस दौरान उनका 15 वर्षीय बेटा विशाल खटीक घर पर ही था। दोपहर करीब 12 बजे जब वे वापस घर लौटे तो विशाल वहां नहीं मिला।
इसके बाद परिजनों ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। आखिरकार पिता ने कोटड़ी थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है।
लापता बालक का हुलिया: विशाल खटीक का रंग सांवला है तथा कद करीब 5 फीट 5 इंच है।
आमजन से अपील: यदि किसी भी व्यक्ति को लापता बालक विशाल खटीक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो परिजन के मोबाइल नंबर 9929529085 पर अथवा कोटड़ी पुलिस थाने में सूचना दें।



