📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

ब्रेकिंग

,

भीलवाड़ा में शुक्रवार को 3 घंटे बिजली कटौती, मयूर फीडर से जुड़े इन इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार, 13 नवंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से 11 केवी मयूर फीडर पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।

सहायक अभियंता नीरज शर्मा ने बताया कि शटडाउन के दौरान पटेल नगर सेक्टर 2, 3, 4, 5 और 6, मयूर स्कूल, एस टेक स्कूल, राजस्थान पत्रिका प्रेस, बापूनगर जीएचआईएल सेक्टर, सेंट्रल एकेडमी के सामने तथा अग्निशमन केंद्र क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

उपभोक्ताओं से पहले ही तैयारी करने की अपील

विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली कटौती के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पहले ही पूरे कर लें। निर्धारित कार्य पूरा होने के बाद दोपहर 2 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की संभावना है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: