📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

खजूरी पंचायत समिति के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जमाया कब्जा; भाजपा को मिली 5 सीटें

WhatsAppFacebookXTelegram

खजूरी | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की खजूरी पंचायत समिति के सभी 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। घोषित परिणामों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 में से 10 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा के खाते में 5 सीटें आईं। इस तरह खजूरी पंचायत समिति में कांग्रेस ने स्पष्ट बढ़त हासिल की है।

वार्डवार परिणामों के अनुसार भाजपा की ओर से नारायण लाल, गोपाल, आशा, मोहनी और संगीता देवी निर्वाचित हुए। वहीं कांग्रेस के टिकट पर नारन, रामनारायण गुर्जर, गुनमाला, मीरा, हेमराज, हेमलता, मनीषा मीणा, महावीर प्रसाद, काली और आशा देवी ने जीत दर्ज की।

वार्डवार विजेता प्रत्याशियों की सूची

वार्डविजेता प्रत्याशीपार्टी
1नारायण लालभाजपा
2नारनकांग्रेस
3रामनारायण गुर्जरकांग्रेस
4गोपालभाजपा
5गुनमालाकांग्रेस
6मीराकांग्रेस
7आशाभाजपा
8हेमराजकांग्रेस
9हेमलताकांग्रेस
10मनीषा मीणाकांग्रेस
11महावीर प्रसादकांग्रेस
12कालीकांग्रेस
13आशा देवीकांग्रेस
14मोहनीभाजपा
15संगीता देवीभाजपा

पार्टीवार सीटों का गणित

  • कांग्रेस : 10 सीटें
  • भाजपा : 5 सीटें
  • कुल : 15 सीटें

परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने भाजपा से दोगुनी सीटें हासिल कर पंचायत समिति में अपना राजनीतिक दबदबा कायम किया है। अब पंचायत समिति के प्रधान पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है।

रिपोर्ट: महेंद्र कुमार सोनी
भीलवाड़ा लाइव अपडेट

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: