📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

फूलियाकलां पंचायत समिति चुनाव परिणाम: कांग्रेस ने 15 में से 9 वार्डों में दर्ज की जीत, भाजपा को 5 और आरएलपी को 1 सीट

WhatsAppFacebookXTelegram

फूलियाकलां | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की फूलियाकलां पंचायत समिति के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों में कांग्रेस ने बढ़त बनाते हुए 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को 5 सीटों पर सफलता मिली, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने एक वार्ड में जीत हासिल की।

वार्डवार परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड संख्या 1, 2, 4, 6, 7, 8, 10, 11, 12 और 15 में जीत दर्ज की। वहीं भाजपा ने वार्ड संख्या 3, 5, 9 और 13 में तथा आरएलपी ने वार्ड संख्या 14 में जीत हासिल की।

चुनाव में वार्ड संख्या 7 से कांग्रेस प्रत्याशी मनभर चेतन शर्मा ने 2088 वोट हासिल कर सबसे अधिक मतों से जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 1 में कांग्रेस की परवीन बानू ने 1946 वोट लेकर भाजपा की रामू देवी माली को 190 मतों से हराया। वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस के कैलाश मीणा ने 1708 वोट प्राप्त कर भाजपा के महेंद्र मीणा को 168 मतों से शिकस्त दी।

वहीं वार्ड संख्या 14 में आरएलपी के रामहेत धाकड़ ने 1315 वोट हासिल कर कांग्रेस के देव प्रकाश को 115 मतों से हराया। भाजपा की ओर से वार्ड संख्या 3 में अभिषेक कलाल ने 1571 वोट लेकर जीत दर्ज की। वार्ड संख्या 5 में मंजू देवी ने 1470 मतों के साथ कांग्रेस प्रत्याशी को पराजित किया।

फूलियाकलां पंचायत समिति – वार्डवार चुनाव परिणाम 2026

वार्डविजेता प्रत्याशीपार्टीवोटउपविजेता प्रत्याशीपार्टीवोटजीत का अंतर
1परवीन बानूकांग्रेस1946रामू देवी मालीभाजपा1756190
2कन्हैया लाल गुर्जरकांग्रेस1311अरविन्द कुमारभाजपा129120
3अभिषेक कलालभाजपा1571शिवराज मालीकांग्रेस1292279
4देव किशन गुर्जरकांग्रेस1637प्रधान गुजरभाजपा1190447
5मंजू देवीभाजपा1470सरोज देवीकांग्रेस1033437
6सावित्री देवी प्रजापतकांग्रेस837आशा कुमावतभाजपा732105
7मनभर चेतन शर्माकांग्रेस2088लीला देवी गुर्जरभाजपा1511577
8कमला देवीकांग्रेस1576शांति देवी खटीकभाजपा154729
9निरमा बावरीभाजपा1118शाली देवी बावरीकांग्रेस994124
10माया गुर्जरकांग्रेस1558ममताभाजपा149464
11लीलाकांग्रेस1489देऊ देवी गुर्जरभाजपा1062427
12शिवानी बैरवाकांग्रेस1589राधा देवीभाजपा1381208
13तेजमल नागाभाजपा1111द्वारका प्रसाद जाटकांग्रेस107140
14रामहेत धाकड़आरएलपी1315देव प्रकाशकांग्रेस1200115
15कैलाश मीणाकांग्रेस1708महेंद्र मीणाभाजपा1540168

पार्टीवार सीटों का गणित

पार्टीजीती सीटें
कांग्रेस9
भाजपा5
आरएलपी1
कुल15

नोट: वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस के द्वारका प्रसाद जाट और वार्ड संख्या 2 में भाजपा के अरविन्द कुमार के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा। वार्ड संख्या 2 में जीत का अंतर महज 20 वोट रहा।

रिपोर्ट: भीलवाड़ा लाइव अपडेट

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: