📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

रायपुर पंचायत समिति चुनाव परिणाम: कांग्रेस ने 8 वार्डों में जीत दर्ज की, भाजपा को 6 और निर्दलीय को मिली 1 सीट

WhatsAppFacebookXTelegram

रायपुर | भीलवाड़ा लाइव अपडेट

पंचायत राज आम चुनाव 2026 के तहत भीलवाड़ा जिले की रायपुर पंचायत समिति के 15 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। परिणामों में कांग्रेस ने सबसे अधिक 8 वार्डों में जीत दर्ज कर बढ़त बनाई है। वहीं भाजपा ने 6 वार्डों में विजय हासिल की, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

वार्डवार परिणामों के अनुसार कांग्रेस ने वार्ड संख्या 2, 5, 6, 7, 8, 11, 12 और 13 में जीत हासिल की। भाजपा ने वार्ड संख्या 3, 4, 9, 10, 14 और 15 में अपना कब्जा जमाया। वहीं वार्ड संख्या 1 से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचन्द्र गुर्जर विजयी रहे।

चुनाव में वार्ड संख्या 15 से भाजपा प्रत्याशी मुकेश कुमार ने 2213 वोट हासिल कर सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के शिवराज सिंह को 770 मतों से हराया। वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस की प्रतिभा सोमानी ने 2036 वोट प्राप्त कर भाजपा की गीता देवी त्रिवेदी को 246 मतों से पराजित किया।

वार्ड संख्या 1 में निर्दलीय प्रत्याशी धर्मचन्द्र गुर्जर ने 1400 वोट हासिल कर कांग्रेस के लादूलाल गुर्जर को 283 मतों से हराया। वहीं वार्ड संख्या 10 में भाजपा के कमलेश शर्मा ने कांग्रेस के शिवलाल शर्मा को महज 15 मतों से शिकस्त दी। वार्ड संख्या 9 में भाजपा के पारस जाट ने कांग्रेस के प्यारे लाल जाट को 124 मतों से हराया।

रायपुर पंचायत समिति – वार्डवार चुनाव परिणाम 2026

वार्डविजेता प्रत्याशीपार्टीवोटउपविजेता प्रत्याशीपार्टीवोटजीत का अंतर
1धर्मचन्द्र गुर्जरनिर्दलीय1400लादूलाल गुर्जरकांग्रेस1117283
2केसर देवीकांग्रेस1680सुखी जाटभाजपा1356324
3विमला देवीभाजपा1316चांदीकांग्रेस620696
4सुमन कुमारी रेगरभाजपा1051कैलाश देवीनिर्दलीय98170
5अनीताकांग्रेस1275तमा कँवरभाजपा1175100
6गुड़िया कँवरकांग्रेस1786टमु देवीभाजपा1168618
7शंकर लाल भीलकांग्रेस1633भगवती लालभाजपा1387246
8रणजीत सिंहकांग्रेस1836गोपाल लाल दाधीचभाजपा1589247
9पारस जाटभाजपा1450प्यारे लाल जाटकांग्रेस1326124
10कमलेश शर्माभाजपा986शिवलाल शर्माकांग्रेस97115
11सन्दीप कुमार त्रिवेदीकांग्रेस1718सुरेश चंदभाजपा1352366
12प्रेमी देवीकांग्रेस1806प्रेमी देवीभाजपा1572234
13प्रतिभा सोमानीकांग्रेस2036गीता देवी त्रिवेदीभाजपा1790246
14लक्ष्मी लालभाजपा1324रोशन लालकांग्रेस127846
15मुकेश कुमारभाजपा2213शिवराज सिंहकांग्रेस1443770

पार्टीवार सीटों का गणित

पार्टीजीती सीटें
कांग्रेस8
भाजपा6
निर्दलीय1
कुल15

रोचक मुकाबला: रायपुर पंचायत समिति के वार्ड संख्या 10 में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शर्मा ने महज 15 वोटों से जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 15 में भाजपा के मुकेश कुमार 770 वोटों के बड़े अंतर से विजयी रहे।

रिपोर्ट: भीलवाड़ा लाइव अपडेट

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: