📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

,

विशेष लोक अदालत में 131 मामलों का समझौते से निस्तारण, 2.78 करोड़ रुपए की अवार्ड राशि पारित

WhatsAppFacebookXTelegram

एनआई एक्ट की धारा 138 के लंबित मामलों में मिली राहत, एसबीआई ने वन टाइम सेटलमेंट और ब्याज में दी छूट

भीलवाड़ा। एनआई एक्ट की धारा 138 के तहत लंबित चेक अनादरण मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को विशेष लोक अदालत आयोजित की गई। इसमें आपसी समझौते के जरिए 131 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 2 करोड़ 78 लाख 75 हजार 407 रुपए की अवार्ड राशि पारित की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने बताया कि राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस विशेष लोक अदालत का संचालन जिला एवं सेशन न्यायाधीश अभय जैन के निर्देशन में किया गया। इसमें न्यायिक अधिकारियों और अनुभवी अधिवक्ताओं ने पक्षकारों को समझाइश देकर आपसी सहमति से विवादों का समाधान करवाया।

जिले में 12 बैंचों ने किया प्रकरणों का निस्तारण

विशेष लोक अदालत के लिए पूरे जिले में 12 बैंचों का गठन किया गया था। इनके माध्यम से लंबित मामलों को राजीनामे के आधार पर निस्तारित किया गया। भीलवाड़ा मुख्यालय पर सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी सीपी नाहर, शिव कुमार शर्मा और जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-2 नगेन्द्र सिंह ने बैंच अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। वहीं सदस्य अधिवक्ता सारांश चतुर्वेदी, सुनील पारीक और मोहम्मद अली कायमखानी ने निस्तारण प्रक्रिया में सहयोग किया।

एसबीआई ने ओटीएस के जरिए दी राहत

लोक अदालत में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों में भी पक्षकारों को राहत मिली। बैंक की ओर से वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) के प्रस्ताव दिए गए। इसके साथ ही ब्याज राशि में छूट की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, जिससे कई मामलों में दोनों पक्षों के बीच सहमति बन सकी।

विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को लंबी न्यायिक प्रक्रिया से राहत पाने और आपसी सहमति से विवाद समाप्त करने का अवसर मिला। इससे चेक अनादरण से जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आई।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: