📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

जिला प्रमुख के बाद अब उप जिला प्रमुख चुनाव की बारी, आज होगा फैसला

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद अब जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से नामांकन दाखिल किए जाएंगे, जबकि आवश्यकता पड़ने पर दोपहर 3 बजे से मतदान करवाया जाएगा।

जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस के कैलाश चंद्र मीणा की जीत के बाद अब उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक समीकरणों पर नजरें टिकी हैं। चुनाव से पहले दोनों दलों के भीतर रणनीतिक चर्चाओं का दौर जारी है।

भाजपा प्रत्याशी उतारेगी या चुनाव निर्विरोध होगा?

जिला प्रमुख चुनाव के परिणाम के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि भाजपा उप जिला प्रमुख पद के चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार सकती है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

यदि भाजपा प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारती है तो उप जिला प्रमुख का चुनाव निर्विरोध होने की संभावना बन सकती है। वहीं, प्रत्याशी उतारे जाने की स्थिति में मुकाबला रोचक हो सकता है।

अब गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया के बाद ही तस्वीर साफ होगी कि उप जिला प्रमुख का चुनाव निर्विरोध होगा या मतदान के जरिए फैसला होगा।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: