📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

भीलवाड़ा उप जिला प्रमुख चुनाव: भाजपा के अविनाश जीनगर और कांग्रेस की सुनीता सुमन कौशिक आमने-सामने, कांग्रेस की जीत तय!

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा। जिला प्रमुख चुनाव के बाद अब जिला परिषद में उप जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने वार्ड नंबर 20 से निर्वाचित अविनाश जीनगर को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस ने वार्ड नंबर 29 से विजेता सुनीता सुमन कौशिक को मैदान में उतारा है। जिला परिषद में कांग्रेस के 31 और भाजपा के 14 सदस्य होने से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत तय मानी जा रही है।

कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत

जिला परिषद सदस्यों के आंकड़ों के अनुसार कांग्रेस के पास 31 सदस्यों का समर्थन है, जबकि भाजपा के खाते में 14 सदस्य हैं। ऐसे में उप जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है और पार्टी प्रत्याशी सुनीता सुमन कौशिक की जीत लगभग तय मानी जा रही है। अब औपचारिक मतदान और चुनाव परिणाम पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

1005 मतों से जीते अविनाश जीनगर

भाजपा प्रत्याशी अविनाश जीनगर ने जिला परिषद के वार्ड नंबर 20 से 1005 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उनके वार्ड में फूलियाकलां और शाहपुरा पंचायत समिति क्षेत्र की कुल 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं, जिनकी कुल जनसंख्या 42,850 है।

फूलियाकलां क्षेत्र की कोठियां, ईंटड़िया, अरवड़, खामोर, बिलिया और पनोतिया ग्राम पंचायतें तथा शाहपुरा क्षेत्र की तहनाल, रूपपुरा, सरदारपुरा, अरनिया घोड़ा, बोरड़ा और समेलिया पंचायतें वार्ड नंबर 20 के अंतर्गत आती हैं।

महज 10 मतों से जीतीं सुनीता सुमन कौशिक

कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन कौशिक ने वार्ड नंबर 29 से बेहद करीबी मुकाबले में महज 10 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। यह वार्ड सुवाणा पंचायत समिति क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जिसकी कुल जनसंख्या 38,319 है।

वार्ड नंबर 29 में सोपुरा, दुडिया, देवली, आमली पुरावतान, भोपालगढ़, मोमी, बरडोद, खैराबाद, नाथड़ियास, बिलियाकलां, कान्याखेड़ी और औज्याड़ा सहित कुल 12 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।

बहुमत के चलते कांग्रेस की जीत के आसार मजबूत

एक तरफ भाजपा प्रत्याशी अविनाश जीनगर 1005 मतों की बड़ी जीत के साथ उप जिला प्रमुख पद की दौड़ में हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता सुमन कौशिक ने महज 10 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर जिला परिषद में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

हालांकि दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनावी मुकाबला औपचारिक रूप से होगा, लेकिन जिला परिषद में कांग्रेस के 31 सदस्यों और भाजपा के 14 सदस्यों का आंकड़ा कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट बहुमत दर्शाता है। ऐसे में उप जिला प्रमुख पद पर कांग्रेस की सुनीता सुमन कौशिक की जीत तय मानी जा रही है।

भीलवाड़ा लाइव अपडेट | पंचायत चुनाव विशेष

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: