📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

मालोला में खेत की मेड़ पर मिला 37 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

WhatsAppFacebookXTelegram

24 नवंबर से था लापता, धारदार हथियार से वार किए जाने की आशंका; अस्पताल में परिजनों ने मुआवजे, सरकारी नौकरी और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

भीलवाड़ा। गांधी नगर थाना क्षेत्र में मालोला गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत की मेड़ पर शुक्रवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मालोला निवासी कमलसिंह दरोगा (37) के रूप में हुई है, जो 24 नवंबर से घर से लापता था। प्रारंभिक जांच में युवक की हत्या धारदार हथियार या कुल्हाड़ी से वार कर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। शव क्षत-विक्षत हालत में मिला, जिसका चेहरा और एक हाथ जंगली जानवरों ने नोच लिया था।

खेत की मेड़ पर पड़ा मिला शव

मालोला गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत के पास शव मिलने की सूचना पर गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव खेत की मेड़ पर पड़ा था और हालत काफी खराब थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FSL और MOB टीम को मौके पर बुलाया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

24 नवंबर से लापता था युवक

थाना प्रभारी पुष्पा कसोटिया के अनुसार मृतक कमलसिंह दरोगा 24 नवंबर से घर से लापता था। परिजनों ने 25 नवंबर को गांधी नगर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शुक्रवार को उसका शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत की मेड़ पर मिला।

नाबालिग पर संदेह, पुलिस जांच जारी

मामले में एक नाबालिग पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। हत्या के कारणों और संदिग्ध की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन

शव मिलने के बाद परिजन और समाज के लोग महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचे। मॉर्च्युरी के बाहर मुआवजा, सरकारी नौकरी और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: