📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

मातम: कलकीपुरा से लापता दो मासूमों के शव खदान में मिले, क्षेत्र में पसरा सन्नाटा

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा। कलकीपुरा इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए दो मासूम बच्चों का मंगलवार को दर्दनाक अंत हो गया। कई घंटों की सघन तलाश के बाद दोनों बच्चों के शव पास ही स्थित पानी से लबालब भरी एक खदान में तैरते मिले। इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

रोते-बिलखते परिजन और भारी संख्या में ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों व ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को पानी से बाहर निकलवाया।

प्राथमिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चों की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। पुलिस टीम इस बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही है कि मासूम खेलते-खेलते इतनी दूर सुनसान खदान तक कैसे पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया है; मौत के असल कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति!

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: