📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

,

109 साल पहले सिनेमा में हुआ था 'लंका दहन', पहली बार पर्दे पर दिखी थी 'अधर्म पर धर्म' की विजयगाथा

WhatsAppFacebookXTelegram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज विजयदशमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। देर शाम रावण दहन के साथ दशहरा का जश्न हर्षोल्लास के साथ होगा। इस आधार पर आज हम आपको भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें रामायण की कहानी को पर्दे पर दिखाया था।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

109 साल पहले आई इस मूवी में ना तो एक भी डायलॉग था, ना ही संगीत और ना ही कोई बड़ी स्टार कास्ट शामिल थी। फिर भी इसे बॉलीवुड की एक कालजयी फिल्म के तौर पर जाना जाता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं-

109 साल पहले आई थी कालजयी फिल्म

हिंदी सिनेमा का इतिहास 100 से अधिक पुराना है। इस दौरान कई शानदार फिल्में बनी हैं, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। अतीत के पन्ने पलटते हुए आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था, जब सिर्फ मूक (साइलेंट) फिल्में बनती थीं, जिनमें किसी भी तरह की कोई आवाज नहीं हुआ करती थी और पर्दे पर सिर्फ सीन चला करते थे। उनमें से एक फिल्म लंका दहन (Lanka Dahan) रही थी, जिसे 1917 में रिलीज किया गया था।

इस मूक फिल्म का निर्माण सिनेमा के महान फिल्ममेकर दादासाहेब फाल्के ने किया था। फिल्म लंका दहन के टाइटल से भी ये साफ पता चलता है कि इस मूवी में रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गय था, जिसमें लंका दहन और रामायण के अन्य सीन्स को बिनी किसी संवाद और आवाज के दर्शाया गया था। थिएटर्स में पहली बार रामायण की कहानी को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी।

आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार लंका दहन ने 35 हजार रुपये का कारोबार किया था, जोकि उस दौर में किसी भी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात थी। इस तरह से लंका दहन हिंदी सिनेमा की सबसे सफल मूवीज में एक रही थी। इसी वजह से लंका दहन आज भी बॉलीवुड की एक आईकॉनिक मूवी मानी जाती है।

राम और सीता बना था एक ही किरदार

मूक फिल्म लंका दहन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में कई रोचक तथ्य मौजूद हैं। उनमें से एक ये भी है कि इस फिल्म में एक ही एक्टर ने भगवान राम और माता सीता की भूमिका को निभाया था। ये कारनाम एक्टर अण्णा सालुंके ने करके दिखाया था, जिसकी वजह से उन्हें आज भी याद किया जाता है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: