📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

,

पुर में ट्रैक्टर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, चालक फरार

WhatsAppFacebookXTelegram

चुंगी नाके के पास हादसा; बलियाखेड़ा निवासी 39 वर्षीय मुकेश शर्मा ने मौके पर तोड़ा दम

भीलवाड़ा। उपनगर पुर में बुधवार सुबह चुंगी नाके के पास ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू की।

पुर थाने के सहायक उप निरीक्षक यशवीर सिंह के अनुसार, बलियाखेड़ा निवासी मुकेश शर्मा (39) पुत्र जमनालाल शर्मा बुधवार सुबह बाइक से अपने घर से पुर जा रहा था। इसी दौरान चुंगी नाके के पास सामने से आए ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक फरार

दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: