📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

,

उपनगर पुर में दर्दनाक हादसे के बाद भी बेखौफ जारी है अवैध बजरी का कारोबार, पुलिस व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

WhatsAppFacebookXTelegram

भीलवाड़ा लाइव अपडेट |

भीलवाड़ा/पुर। उपनगर पुर में कल हुए दर्दनाक हादसे में एक नौजवान की जान चले जाने के बावजूद क्षेत्र में अवैध बजरी के कारोबार पर कोई अंकुश लगता नजर नहीं आ रहा है। इस घटना ने जहां एक परिवार की खुशियां छीन लीं, वहीं हादसे के अगले ही दिन घटनास्थल के पास फिर से बजरी का अवैध परिवहन शुरू होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

घटनास्थल के पास ही खाली हो रहे बजरी के ट्रैक्टर

ग्रामीणों का आरोप है कि जिस जगह कल इतना बड़ा हादसा हुआ, उससे कुछ ही दूरी पर आज फिर बजरी से भरे ट्रैक्टर धड़ल्ले से खाली किए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

युवक की मौत के बाद भी नहीं चेता प्रशासन?

हादसे के बाद क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि पुलिस और संबंधित जिम्मेदार विभाग अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ सख्त रुख अपनाएंगे और क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई करेंगे। लेकिन इसके विपरीत, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी के चलते अवैध बजरी का खेल बिना किसी डर के जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: