
भीलवाड़ा
भीलवाड़ा में नगर निगम की अतिक्रमण शाखा ने अलसुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन प्रमुख कॉम्प्लेक्स को सीज कर दिया है। नगर निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कॉम्प्लेक्स मालिकों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अलसुबह शास्त्रीनगर और सिंधुनगर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान टीम ने राकेश सुतरीया, अनिल पेशवानी और अशोक टिकयानी के कॉम्प्लेक्स के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें सीज कर दिया। निगम की टीम ने तीनों परिसरों के मुख्य द्वार पर ताले जड़ दिए और वहां सीज करने संबंधी आधिकारिक नोटिस भी चस्पा कर दिए हैं।

इस पूरी कार्रवाई की सबसे खास बात यह रही कि सीज किए गए इन तीन परिसरों में से एक कॉम्प्लेक्स के भीतर बैंक भी संचालित हो रहा था। अलसुबह हुई इस सीलिंग की कार्रवाई के चलते दिनभर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल गर्म रहा।


