
पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने और यातायात नियमों की पालना करने की अपील की है।
6 नवंबर से वन-वे यातायात व्यवस्था लागू
शहर में यातायात सुचारू रखने के लिए निम्न मार्गों पर एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू रहेगी—
मुरली विलास टी-पॉइंट
छीपा बिल्डिंग–लोकजीवन–आजाद चौक मार्ग
गर्ग पेट्रोल पंप मार्ग
सीतारामजी की बावड़ी मार्ग
आज़ाद
फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड
भीमगंज चौराहा–भोपाल क्लब मार्ग
नगर निगम चौराहा
कोतवाली चौराहा
🅿️ यहां करें वाहनों की पार्किंग
पार्किंग स्थल वाहन
चित्रकूटधाम, नगर निगम के पास
दोपहिया/चौपहिया- राजकीय पशु चिकित्सालय के पास
दोपहिया हरिसेवाधाम के पीछे
दोपहिया/चौपहिया आज़ाद चौक
दोपहिया/चौपहिया रेलवे स्टेशन के अंदर
चौपहिया स्टेशन चौराहा, मस्जिद के पास
दोपहिया महात्मा गांधी अस्पताल परिसर
दोपहिया/चौपहिया भोपाल क्लब
दोपहिया अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के सामने
दोपहिया नगर निगम के अंदर
दोपहिया मुरली विलास रोड से राजेंद्र मार्ग होते हुए कोतवाली तक दक्षिण दिशा में एक तरफ
चौपहिया लक्ष्मीनारायण मंदिर रोड पर दक्षिण दिशा में एक तरफ
दोपहिया/चौपहिया
⛔ दीपावली पर इन बाजारों में वाहन प्रवेश निषिद्ध
8 नवंबर को दीपावली के दिन निम्न मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा—
मुरली विलास रोड से बाजार नंबर 2
स्टेशन रोड, सिटी कंट्रोल के सामने से सदर बाजार
मशीनरी मार्केट से आजाद चौक मार्ग पर ब्यावर वाला हलवाई की गली
मशीनरी मार्केट से आजाद चौक मार्ग पर बाजार नंबर 3, लोहिया मार्केट गली
मशीनरी मार्केट से आजाद चौक, नानक की दुकान वाले गेट से गोल प्याऊ मार्ग
छीपा बिल्डिंग से गोल प्याऊ
सूचना केंद्र से आजाद चौक मार्ग
सेवा सदन से सूचना केंद्र मार्ग
अस्पताल मुख्य द्वार से गांधी मार्केट
लक्ष्मीनारायण मंदिर मार्ग पर बाजार नंबर 2 की गली
हेड पोस्ट ऑफिस से गोल प्याऊ मार्ग
एलआईसी ऑफिस से सुभाष मार्केट मार्ग
आरएसईबी कार्यालय से इंद्रा सर्कल मार्ग
बड़ौदा बैंक से सुभाष मार्केट मार्ग
🚗 शहर में आने वाले वाहनों के लिए रूट डायवर्जन
1. राजेंद्र मार्ग–मुरली विलास रोड की ओर से आने वाले वाहन
राजेंद्र मार्ग, मुरली विलास रोड, एसबीआई सायंकालीन शाखा, नगर निगम चौराहा, कोतवाली चौराहा और राजस्थान दाल-बाटी रोड से शहर के रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल और सूचना केंद्र की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
2. मेवाड़ चैंबर–भोपाल क्लब की ओर से आने वाले वाहन
मेवाड़ चैंबर से भोपाल क्लब और फ्रेंड्स मेडिकल के पास सेवा सदन रोड होते हुए शहर के रेलवे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, इंद्रा सर्कल और सूचना केंद्र की ओर वाहनों का प्रवेश निषिद्ध रहेगा।
3. आजाद चौक की ओर से आने वाले वाहन
आजाद चौक से ब्यावर वाली गली रोड, डेयरी, झुलेलाल सर्कल और रेलवे स्टेशन होते हुए शहर के प्रमुख बाजारों की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
⚠️ बड़े वाहनों और सवारी टेम्पो पर भी प्रतिबंध
भीमगंज थाने से गुलमंडी होते हुए बड़ा मंदिर से झलकारी बाई सर्कल तक बड़े वाहनों और सवारी टेम्पो का प्रवेश निषेध रहेगा।
📌 कब से लागू होगी व्यवस्था?
6 नवंबर 2026: एकतरफा यातायात व्यवस्था लागू।
8 नवंबर 2026: दीपावली के दिन दोपहर 2 बजे से अन्य यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू।
धनतेरस से दीपावली तक: दोपहिया वाहन सफेद लाइन के अंदर पार्क करें। चौपहिया वाहन सड़क पर खड़े नहीं करें।
सुबह 9 बजे से पहले: पेयजल आपूर्ति और अन्य लोडिंग कार्यों में लगे वाहनों को प्रवेश की अनुमति। इसके बाद प्रवेश निषेध रहेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों के दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करें, सड़क पर वाहन खड़े न करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।



