📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

दीपावली पर श्री चारभुजा नाथ को चढ़ाई दो तोला सोने की बांसुरी, मनोकामना पूर्ण होने पर भक्त ने की भेंट

WhatsAppFacebookXTelegram

कोटड़ी। दीपावली के पावन पर्व पर कोटड़ी स्थित प्रसिद्ध श्री चारभुजा नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। भगवान श्री चारभुजा नाथ को दो तोला सोने से निर्मित बांसुरी भेंट की गई। वीर गुर्जर भगत सवाई भोज के व्यवस्थापक शांतिलाल गुर्जर ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान के चरणों में यह स्वर्ण बांसुरी अर्पित की।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। स्वर्ण बांसुरी भेंट करने के दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष सुदर्शन गाडोदिया , सचिव श्यामसुंदर चेचानी, पुजारी महावीर पाराशर, व्यवस्थापक पंकज ट्रेलर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

दीपावली के अवसर पर भगवान को स्वर्ण बांसुरी अर्पित किए जाने की यह भेंट श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण और चर्चा का विषय रही।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: