
भीलवाड़ा। शहर के अजमेर रोड पर मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। सुखाड़िया सर्किल के पास भीलवाड़ा की ओर से आ रही टाटा कंपनी की तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रही 3 से 4 कारों और दो स्कूटी को टक्कर मार दी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। टक्कर के बाद कार रुक गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

ब्रेक फेल या कोई और वजह?
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि कार के ब्रेक फेल होने से यह घटना हुई या फिर इसके पीछे कोई अन्य तकनीकी अथवा मानवीय कारण रहा। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से हादसे ने शहर में तेज रफ्तार वाहनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भीलवाड़ा लाइव अपडेट | हर खबर, सबसे पहले



