📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, , ,

कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, 6 घायल; खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

WhatsAppFacebookXTelegram

कोटा। कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, हादसा रात करीब 2 बजे शंभूपुरा गांव के पास हुआ। महाराष्ट्र के एक ही परिवार के 15 सदस्य क्रूजर गाड़ी में सवार होकर खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।

मृतकों में बच्चे भी शामिल

हादसे में उषा बाई, सुशीला, कैलाश, सान्वी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल, जाह्नवी और माधवी की मौत हो गई। वहीं, घायल हुए 6 लोगों को एम्बुलेंस की मदद से न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

चालक को झपकी आने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह चालक को वाहन चलाते समय झपकी आना बताया जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं। पुलिस और बचाव दल ने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए मेडिकल टीम तैनात की गई है। वहीं, एडीएम सिटी सहित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल एवं अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

एक ही परिवार के 9 सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: