📅

हर खबर, सबसे पहले • आस्था • परंपरा • संस्कृति • आपकी खबर

, ,

गांधी-शास्त्री जयंती पर भीलवाड़ा में बड़ा रक्तदान शिविर, एक दिन में 1378 यूनिट रक्त जमा

WhatsAppFacebookXTelegram
भीलवाड़ा रक्तदान शिविर 1378 यूनिट

भीलवाड़ा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को भीलवाड़ा में सेवा का बड़ा उदाहरण देखने को मिला। रामद्वारा रोड स्थित रामस्नेही वाटिका में आयोजित रक्तदान शिविर में एक ही दिन में 1378 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

शिविर का आयोजन विजय इंडिया वेलफेयर सोसाइटी की देखरेख में पूर्व राज्य मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में किया गया।

11 ब्लड सेंटरों की टीमें पहुंचीं

रक्त संग्रह के लिए प्रदेश के 11 ब्लड सेंटरों की टीमें शिविर में मौजूद रहीं। इनमें जयपुर का एसएमएस ट्रॉमा सेंटर, उदयपुर का महाराणा भूपाल चिकित्सालय और भीलवाड़ा का महात्मा गांधी चिकित्सालय सहित कई सरकारी और निजी ब्लड बैंक शामिल थे।

संतों का मिला आशीर्वाद

शिविर में हरि सेवा उदासीन आश्रम के संत मायाराम महाराज और संत बनवारी शरण (कठिया वाले बाबा) भी शिविर में मौजूद रहे। सोसाइटी अध्यक्ष और सचिव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

रामलाल जाट ने कहा कि रक्त की हर यूनिट किसी जरूरतमंद परिवार के लिए नई जिंदगी की उम्मीद बनेगी। सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा अल्पाहार की व्यवस्था की गई।

रक्तदान से जुड़ी कोई जानकारी या आपके क्षेत्र का शिविर हमें संपर्क पेज से भेजें।

भीलवाड़ा की हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमसे जुड़ें

या ईमेल पर पाएं ताज़ा खबरें: