
भीलवाड़ा लाइव अपडेट @ बिजौलिया।
थाना क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। चार पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें 13 को शांति भंग के मामलों में तथा छह को विभिन्न वारंटों के आधार पर पकड़ा गया। सीओ योगेश शर्मा के निर्देशन और थानाधिकारी स्वागत पांड्या के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान लड़ाई-झगड़े, पुलिस कार्रवाई में सहयोग नहीं करने और क्षेत्र में न्यूसेंस पैदा करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार लोगों में नंदकिशोर सनाढ्य निवासी सलावटिया, अशोक कुमार गोस्वामी निवासी सलावटिया, राजेश कुमार टेलर निवासी छोटा दरवाजा बिजौलिया, जगदीश कंजर निवासी छोटी चिताबड़ा, गणेश लुहार निवासी इंद्रपुरा, कैलाश भील निवासी दानपुरा, पप्पू अली निवासी पुरोहितों का खेड़ा, मोतीलाल सैन निवासी आरोली, मुन्नाराम मेघवाल निवासी खानखेड़ा, सूरजमल रेगर निवासी जावदा, विष्णु मीणा निवासी लक्ष्मीपुरा, नंदलाल अहीर निवासी तिलस्वा, कालू बंजारा निवासी तिलस्वा, सुरेश यादव निवासी बामका हाल तिलस्वा, सत्यनारायण बलाई निवासी कल्याणपुरा, मोहनलाल भील निवासी सुखपुरा, रामलाल बंजारा निवासी गोवर्धनपुरा, तेजमल बंजारा निवासी गोवर्धनपुरा तथा जीतमल मीणा निवासी चेनपुरिया शामिल हैं।
अभियान के दौरान की गई जांच:
अभियान के दौरान पुलिस ने पूर्व में आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, आबकारी अधिनियम और संपत्ति संबंधी मामलों में चालानशुदा लोगों की भी जानकारी जुटाई। थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधियों का सत्यापन कर उनके संबंध में पूछताछ नोट तैयार किए गए। पुलिस ने बताया कि सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अभियान का उद्देश्य अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने और थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना रहा।


